✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

BPSC परीक्षा का प्रश्न पत्र लीक होने के बाद सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 9:03:15 PM

पटना(PATNA): बीपीएससी परीक्षा का प्रश्न पत्र लीक होने के मामले के बाद सोमवार को बिहार लोक सेवा आयोग के कार्यालय में सुरक्षा व्यवस्था का पुख्ता इंतजाम किया गया है. बीपीएससी कार्यालय के मुख्य गेट पर अतिरिक्त महिला और पुरुष पुलिस बल तैनात किया गया है. एएसपी काम्या मिश्रा पूरे मामले पर नजर बनाए हुए दिखी और सभी पुलिस बल को सचेत रहने की सलाह देते हुए हर जगह पर पुलिस बल को तैनात कराया. बीपीएससी परीक्षा का प्रश्न पत्र लीक मामले में परीक्षा को रद्द कर दिया गया है ,और आर्थिक अपराध इकाई को जांच का जिम्मा दिया गया है. लेकिन अंदेशा है कि छात्र उग्र हो सकते हैं जिसको लेकर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है.

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.