✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

67 वीं BPSC परीक्षा में हंगामे का वीडियो आया सामने, मोबाइल लेकर परीक्षा दे रहे उम्मीदवार, कार्रवाई की मांग 

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 9:51:50 AM

आरा(AARA) : बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित 67 वीं परीक्षा के दौरान आरा में जमकर हंगामा हो गया. दरअसल आरा शहर के कुंवर सिंह कॉलेज में BPSC की परीक्षा का केंद्र बनाया गया था. जहां बिहार के अलग अलग जिलों और बिहार के सटे हुए राज्यों से भी परीक्षार्थी परीक्षा देने आए हुए थे. लेकिन केंद्र पर समय से पेपर नहीं देने पर हंगामा शुरू हो गया. जिसके बाद इसकी सूचना भोजपुर के बड़े अफसरों को दी गई. सूचना मिलने के बाद भोजपुर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक और सहायक पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रहे हैं.

दो कमरे में स्पेशल एग्जाम!

वहीं हंगामे के दौरान एक वीडियो सामने आया है, यह वीडियो बिहार सरकार कदाचार मुक्त परीक्षा लेने के दावों को ठेंगा दिखाने के लिए काफी है. दरअसल परीक्षा केंद्र पर जब परीक्षा पत्र देने में विलंब हुआ तो कई परीक्षार्थी अपने कमरे से बाहर निकलकर केंद्राधीक्षक से देर होने का कारण पूछने के लिए आ गए. जहां परीक्षार्थियों ने देखा कि केंद्र के दो ऐसे कमरे हैं जो बंद हैं. लेकिन वहां परीक्षार्थी बैठे हुए हैं. जब उम्मीदवार उस कमरे के पास पहुंचे तो उन्होंने देखा कि उस कमरे में कई परीक्षार्थियों को पेपर दिया गया है और वो परीक्षा दे रहे हैं. इसके बाद वहां मौजूद सभी परीक्षार्थियों का गुस्सा फूट गया. सभी ने केंद्र पर जमकर हंगामा करना शुरू कर दिया. उसी दौरान कई परीक्षार्थियों ने अपने मोबाइल में परीक्षा में कदाचार होने का वीडियो बना लिया. वीडियो में कई परीक्षार्थी परीक्षा देते हुए दिख रहे हैं. साथ ही हाथों में मोबाइल भी दिख रहा है. वहीं वीडियो बना रहा युवक बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से सभी दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग भी कर रहा है. वहीं वीडियो के अंत में वीडियो बना रहे युवक के साथ मार पीट भी की जाती है.

छात्रों ने यह कहा

वहीं इलाहाबाद से परीक्षा देने आई प्रिया सिंह ने बताया कि उनके बगल वाले कमरे में पेपर दी गई थी. वहां कैंडिडेट्स बैठकर परीक्षा दे रहे थे. लेकिन और सभी परीक्षार्थियों को पेपर नहीं दिया गया था. उन्होंने बताया कि 12:15 तक पेपर नहीं मिला था, वहीं नीचे के दो कमरों को बंद करके परीक्षा ली जा रही थी. वहीं एक युवक यह आरोप लगाया है कि हमें बार बार टेक्निकल गड़बड़ी बता कर पेपर नहीं दी जा रही थी. जब हम सभी नीचे आए तो देखे वहां दो कमरे को बंद करके परीक्षा ली जा रही है. जिसके बाद हम लोगों ने सवाल पूछना शुरू कर दिया.

वहीं मामले की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने बताया कि कुंवर सिंह कॉलेज में हंगामा की सूचना मिली, जिसके बाद केंद्र की जांच की गई है और परीक्षार्थियों से भी बात की गई है. इस मामले में जितने लोग दोषी पाए जाएंगे सभी पर कार्रवाई की जाएगी. वहीं एक सवाल यह भी खड़ा हो रहा है कि अभी परीक्षार्थियों के पास मोबाइल कहां से आए थे, क्या गेट पर चेकिंग के नाम पर केवल कोरम पूरा किया गया था. इस तरह के कई सवाल खड़े हो रहे हैं.

 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.