☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. Trending

बिहार में यहां नहीं पढ़ सकते हनुमान चालीसा ! BJP विधायक का JDU पर बड़ा हमला

बिहार में यहां नहीं पढ़ सकते हनुमान चालीसा !  BJP विधायक का JDU पर बड़ा हमला

पटना (PATNA) : हनुमान चालीसा पाठ को लेकर बिहार में सियासी जंग शुरू हो गई है. बीजेपी के विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल ने कहा कि बिहार के कई जिलों में खुलेआम हनुमान चालीसा नहीं पढ़ सकते. उन्होंने कहा कि किशनगंज जोकीहाट दरभंगा बिस्फी मधुबनी जिले में आप हनुमान चालीसा नहीं पढ़ सकते हैं . कश्मीर फाइल्स की तरह बिहार फाइल्स भी बन सकता है. हम गठबंधन में हैं. सुडो सेकुलरिज्म के कारण ऐसा हो रहा है.

रावण रूपी राक्षस को जला दिया जाएगा

बचौल कहा कि बिहार में कब्रिस्तान की घेराबंदी की जा रही है. श्मशान के लिए कुछ नहीं हो रहा है.  बिहार के कई जिले और प्रखंड में हिंदू अल्पसंख्यक हो गए हैं. वोट के लालच में लोग इफ़्तरा में शामिल हो रहे हैं. देखते हैं नवरात्र के फलाहार में कौन कौन शामिल होते हैं. उन्होंने कहा जब बिहार में हमारी सरकार बनेगी तब हर जगह हनुमान चालीसा पढ़ा जाएगा. जिस प्रकार हनुमान जी ने रावण की लंका जलाई, उसी प्रकार बिहार और देश के ऊपर मंडरा रहे रावण रूपी राक्षस को जला दिया जाएगा.

Published at:08 May 2022 11:47 AM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.