✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

HCL के इन पदों पर निकली भर्ती, 13 मई तक कर सकते हैं अप्लाई

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 6:24:45 AM

टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड ने ग्रेजुएट अप्रेंटिस (Graduate Apprentice) के पदों पर भर्ती निकाली है. योग्य उम्मीदवार एचसीएल की आधिकारिक वेबसाइट hindustancopper.com के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन की प्रक्रिया 23 अप्रैल 2022 से शुरू हो गई है. जो 13 मई 2022 को समाप्त हो जाएगी. इस भर्ती अभियान के माध्यम से ग्रेजुएट अप्रेंटिस के 45 पदों पर भर्ती की जाएगी.

रिक्तियों का विवरण (Vacancy Details)

ग्रेजुएट अप्रेंटिस के 45 रिक्त पदों में से 21 पद माइनिंग के लिए हैं, 11 पद इलेक्ट्रिकल के लिए, 10 मैकेनिकल और 3 पद सिविल के लिए हैं. 

शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)

इन पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से इंजीनियरिंग विषय में चार वर्षीय डिग्री या डिप्लोमा का होना जरूरी है.  उम्मीदवार जो पहले अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग प्राप्त कर चुके हैं या वर्तमान में अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग कर रहे हैं या वर्तमान में कहीं और रोजगार में हैं या अप्रेंटिसशिप अधिनियम के तहत कहीं और अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग के लिए पंजीकृत हैं, आवेदन करने के लिए पात्र नहीं हैं.

ट्रेनिंग की अवधि (training Period)

अप्रेंटिसशिप की ट्रेनिंग 12 महीने की होगी. ट्रेनिंग के दौरान उम्मीदवारों को स्टाइपेंड भी दिया जाएगा. इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 9000 रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड दिया जाएगा.

चयन प्रक्रिया (Selection Process)

उम्मीदवारों को परीक्षा के जरिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा और उन्हें डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा. 

कैसे करें आवेदन (How to Apply)

योग्य उम्मीदवारों को राष्ट्रीय शिक्षुता प्रशिक्षण योजना (एनएटीएस) वेब पोर्टल (www.mhrdnats.gov.in) पर अपना पंजीकरण कराना आवश्यक है. इसके बाद उन्हें एचसीएल के ऑनलाइन पोर्टल hindustancopper.com पर जाकर आवेदन करना होगा.

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.