✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

आज दलित और शोषित परिवार का बेटा मंत्री बन गया, यह परिवर्तन नहीं तो और क्या है !

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 10:56:14 AM

पटना(PATNA) : लालू के लाउडस्पीकर वाले बयान पर बिहार के खनन एवं भूतत्व मंत्री जनक राम ने तंज कसा है. लालू यादव ने कहा कि बीजेपी देश को टुकड़ों में बांटना चाहती है. मंत्री जनक राम ने कहा कि यह बातें बीजेपी पर फिट नहीं बैठती. उन्होंने कहा कि लालू यादव जिस जिले से आते हैं, मैं भी वहीं से आता हूं. लेकिन लालू यादव के समय गरीबों की कोई पूछ नहीं थी. लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार ने गरीब को मंत्री बनने का मौका दिया. मंत्री जनक राम ने कहा मैं ऐसा व्यक्ति बैठा हूं जो मजदूर का बेटा है और आज मंत्री परिषद का सदस्य है. बिहार में परिवर्तन नहीं होता तो आज दलित और शोषित परिवार में जन्म लेने के बावजूद मैं मंत्री नहीं बन पता.

पीएम मोदी के भी कामों की सराहना की

उन्होंने प्रशांत किशोर के बयान पर भी जवाब देते हुए कहा कि पहले गरीब परिवार को इलाज कराने के लिए उनकी जमीन जायदाद बिक जाती थी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ₹500000 का गोल्डन कार्ड जारी कर उन्हें काफी सहूलियत प्रधान की है और देश के गरीब उन्हें आशीर्वाद दे रहे हैं. इस आरोप प्रत्यारोप के दौर में गरीब विपक्षी दलों को जवाब दे रहे हैं. नरेंद्र मोदी की सरकार गरीबों के हित में काम करती है. सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास सब का प्रयास का नारा नरेंद्र मोदी दे रहे हैं. अमित शाह ने कहा था सीएए और एनआरसी फिर से लागू किया जाएगा. मंत्री जनक राम ने कहा भाजपा अपने एजेंडे से पीछे नहीं हटेगी.

 

 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.