✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

मुकेश सहनी ने प्रशांत किशोर के राजनीति में आने पर कहा बिहार का बेटा है, उनका राजनीति में स्वागत होना चाहिए

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 18, 2026, 5:26:44 PM

मोतिहारी (MOTIHARI) : चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने राजनीति में आने का संकेत क्या दिया, सियासी गलियारों में खलबली मच गई है. सत्ताधारी दलों के नेता प्रशांत किशोर पर निशाना साधने से नहीं चुक रहे हैं. वहीं वीआईपी सुप्रीमो व पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने प्रशांत किशोर के राजनीति में आने की घोषणा का स्वागत करते हुए कहा कि 'युवाओं को राजनीति में आना चाहिए. वह बिहार के बेटा हैं, तो उनका स्वागत होना चाहिए. एकदिवसीय दौरा पर पहुंचे वीआईपी सुप्रीमो ने भाजपा का नाम लिए बिना अपने दर्द को बयां किया. उन्होंने बताया कि वे पार्टी को मजबूत करने के लिए राज्य के विभिन्न जिला के दौरा पर निकले हुए हैं.

पार्टी को मजबूत करने पर दे रहे ध्यान

वीआईपी सुप्रीमो व पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने तेजस्वी के साथ हुई मुलाकात को औपचारिक बताते हुए महागठबंधन के हिस्सा बनने के सवाल पर कहा कि अभी उनका ध्यान पार्टी को मजबूत करने में लगा है. वैसे समय आएगा,तो देखा जाएगा. प्रशांत किशोर द्वारा बिहार की राजनीति में इंट्री का ऐलान किए जाने के सवाल पर मुकेश सहनी ने कहा कि उनका स्वागत है. बिहार की राजनीति में उनके जैसे युवा को आना चाहिए. उन्होंने कहा कि वह बिहार के लिए अच्छा सोचेंगे और अच्छा करेंगे, तो बिहार का भला होगा. इसलिए उनका स्वागत होना चाहिए.

कई पीसीसी सड़कों का किया शिलान्यास

मोतिहारी पहुंचे वीआईपी सुप्रीमो और पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने मोतिहारी नगर निगम क्षेत्र में कई पीसीसी सड़कों का शिलान्यास किया. जिसका निर्माण उनके एमएलसी फंड से होना है. साथ हीं उन्होंने अपने फंड से निर्मित कई सड़कों का उद्घाटन भी किया. इस मौके पर वीआईपी जिलाध्यक्ष अशोक सहनी समेत कई पार्टी नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे. मोतिहारी पहुंचने पर वीआईपी के नेताओं ने मुकेश सहनी का पार्टी कार्यालय में स्वागत किया. जहां पत्रकारों को संबोधित करते हुए मुकेश सहनी ने अपनी बातें रखी.

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.