✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

13 दिन बाद जेल से बाहर निकली नवनीत राणा, पति को भी मिली जमानत

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 12:57:44 PM

टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : लाउड स्पीकर विवाद से सुर्खियों में छाए निर्दलीय सांसद नवनीत राणा और उनके पति निर्दलीय विधायक रवि राणा आखिर कार 13 दिन बाद जेल से आज बाहर निकल गए हैं. दोनों ने बोरीवली कोर्ट में 50-50 हजार रुपए का बेल बॉन्ड जमा किया. दोनों ही पति पत्नी अलग अलग जेलों में बंद थे. 

क्या है मामला?

दरअसल, लाउडस्पीकर विवाद के गहराने के बाद निर्दलीय सांसद नवनीत राणा और उनके पति रवि राणा ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के आवास मातोश्री पर हनुमान चालीसा का पाठ करने का ऐलान किया था. मगर, ऐसा करने के ठीक पहले पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया. उन दोनों पर भड़काऊ बयानबाजी और समाज में अशांति फैलाने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज किया गया.  इसके बाद पुलिस ने उन दोनों पर राजद्रोह का भी मुकदमा दायर कर दिया. इस पूरे मामले की सुनवाई करते हुए कोर्ट ने दोनों दंपति को सशर्त जमानत दी है. 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.