✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

बिहार के इस थाना में बिना चढ़ावा दिए नहीं होता है काम ! वीडियो वायरल

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 18, 2026, 5:35:42 PM

गोपालगंज (GOPALGANJ) : गोपालगंज के थावे थाना में पुलिस का पैसा लेने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल हो रहा ये वीडियो थावे थाना का है. जहां थाने का मुंशी और मालखाना इंचार्ज खुलेआम लोगों से पैसा वसूल रहे हैं. वीडियो वायरल होने के बाद एसपी आनंद कुमार ने जांच के आदेश दिये हैं. वायरल हो रहे इस वीडियो में खैनी बनाकर खर्चा मांग रहा शख्स थावे थाना का मालखाना इंचार्ज महेंद्र है. जो मद्य निषेध विभाग की नीलाम की गयी वाहनों को देने के लिए पांच-पांच सौ रुपये का खर्चा मांग रहे हैं. सामने पैर पर पैर चढ़ाकर लाट साहब की तरह बैठे शख्स का नाम मनोज पांडेय है, जो थावे थाना के मुंशी हैं. युवक पैसा मोड़कर देता है और पैसे को बड़े आराम से मुंशी लेकर पॉकेट में रख लेता है.

नीलामी की गाड़ी देने के लिए वसूली जाती है रकम

वायरल हो रहे इस दूसरे वीडियो में थाना से नीलामी की बाइक लेकर जाने के लिए पहुंचे शख्स से पांच सौ रुपये की डिमांड की जा रही है. मुंशी दो सौ रुपये का नोट देखकर झल्लाता है और फिर मालखाना इंचार्ज को देख लेने की बात कहता है. पीछे से दूसरा युवक खुद को छात्र होने की बात कहकर दो सौ रुपये में ही काम चलाने की गुहार लगा रहा है. यह भी कहा जा रहा है कि पैसा लेने की बात पहले से पता होती तो लेकर आते. उसके बाद 100 रुपये और बढ़ाता है फिर मुंशी मान जाता है. दरअसल मद्य निषेध विभाग शराब के साथ जब्त किये गये वाहनों को नीलाम करता है. नीलामी के बाद वाहनों को जब लेने के लिए लोग थाने पहुंचते हैं तो उनसे खर्चा मांगा जाता है. मुंशी से लेकर मालखाना इंचार्ज तक का पैसा बंधा होता है. यदि पैसा नहीं दिया गया तो नीलामी में मिले वाहन को देने में परेशान किया जाता है.

 

 

 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.