✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

36 इंच के दूल्हे को मिली 34 इंच की दुल्हन, बेगानी शादी में सेल्फी लेने उमड़ी भीड़

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 5:02:21 PM

नवगछिया (NAUGACHIA) : भागलपुर, नवगछिया क्षेत्र के अभिया गांव की एक शादी लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है. इस शादी में बिना आमंत्रण के ही हजारों की संख्या में लोग शामिल हो गए और दूल्हा दुल्हन के साथ सेल्फी लेने में मस्त हो गए. आप सोच रहे होंगे ऐसी कौन सी अनोखी शादी है. तो आपको बता दें कि बैंड बाजा और बारात सब कुछ वैसा ही जैसा आमतौर पर शादियों में देखने को मिलता है,लेकिन यह शादी आम शादियों से कुछ अलग रही. शादी को अनोखी शादी इसलिए कह रहे हैं क्योंकि दूल्हा 36 इंच का और दुल्हन 34 इंच की है और वह भी हर किसी की तरह भविष्य की सपने संजोए सात फेरे लेकर जन्म जन्मांतर के लिए एक दूजे के हो गए. कहते हैं इस पृथ्वी पर जन्म लेने वाले हर व्यक्ति की जोड़ी भगवान बनाकर भेजता है. यह बात शत प्रतिशत आज साबित हो गया.

जानकारी के अनुसार दुल्हन नवगछिया के अभिया बाजार किशोरी मंडल उर्फ गुजो मंडल की पुत्री ममता कुमारी 24 वर्ष की है एवं मसारु निवासी बिंदेश्वरी मंडल का पुत्र मुन्ना भारती 26 वर्ष का है. दोनों वर और वधू भागलपुर जिला के हैं. दरअसल दोनों की हाइट छोटी है. इसलिए ये शादी लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गई.

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.