☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. Trending

पब में राहुल गांधी की वायरल वीडियो की ये है सच्चाई, साथ में दिख रही महिला का भी पता चला

पब में राहुल गांधी की वायरल वीडियो की ये है सच्चाई, साथ में दिख रही महिला का भी पता चला

टीएनपी डेस्क(TNP DESK) : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की एक तस्वीर इन दिनों तेजी से वायरल हो रही है. जिसमें वे विदेश के किसी पब में नजर आ रहे हैं. इस तस्वीर के वायरल होने के बाद से ही राहुल गांधी को जमकर ट्रोल किया जा रहा है. बीजेपी नेता राहुल गांधी के पीछे पड़े हुए हैं और उनसे कई सवाल कर रहे हैं.  वहीं साथ में एक और तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें राहुल गांधी के साथ एक लड़की नजर आ रही है. सोशल मीडिया पर लोग कह रहे हैं कि वो महिला चीन की राजदूत हू यांकी हैं जिनसे राहुल गांधी बात कर रहे हैं.  विवाद बढ़ता देख बीजेपी और कांग्रेस आपस में उलझ पड़े हैं और बहसों का दौर शुरू हो गया है. 

क्या है तस्वीर की सच्चाई और कहां हैं राहुल गांधी?

दरअसल, राहुल गांधी अपनी दोस्त सुमनिमा उदास की शादी में शामिल होने नेपाल गए हुए हैं. वहीं से उनका एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वो पब में नजर आ रहे हैं. वहीं उनके साथ एक महिला भी है जिसे चीनी डिप्लोमेट बताया जा रहा है. इस बारे में जब उस पब के सीईओ रोबिन श्रेष्ठा से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि राहुल गांधी 2 मई को उस पब में पांच या छह लोगों के साथ आए थे. हालांकि, उन्होंने बताया कि पब में राहुल गांधी के साथ दिख रही महिला चीनी डिप्लोमेट हू यांकि नहीं है. बल्कि,  वो सुमनिमा उदास की शादी में आई उनकी एक दोस्त है. रोबिन ने कहा कि चूंकि ये एक पर्सनल विजिट था, इसलिए वो गेस्ट के बारे में और जानकारी नहीं दे सकते हैं.

Published at:04 May 2022 01:03 PM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.