☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. Trending

भूमिहारों से बोले तेजस्वी यादव, पुराने गिल शिकवे भूल आइए हम एक हों

भूमिहारों से बोले तेजस्वी यादव, पुराने गिल शिकवे भूल आइए हम एक हों

पटना (PATNA) : भूमिहार ब्राह्मण एकता मंच की ओर से पटना के बापू सभागार में मंगलवार को परशुराम जयंती मनाई गई. परशुराम जयंती में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पहुंचे. तेजस्वी ने कहा रिश्ते अचानक से नहीं बिगड़ते और अचानक से सुधरते भी नहीं. परशुराम जयंती में वोट की राजनीति के लिए नहीं आया हूं, केवल आप लोगों का विश्वास जीतने आया हूं. आप लोगों का साथ चाहिए. उन्होंने कहा कि कौन सा ऐसा धर्म है या कौन सी ऐसी जाति है, जहां पर बेरोजगारी नहीं है. आप लोगों का समाज पढ़ा लिखा है. बुद्धिजीवी है. अगर आप लोग चाह लीजिएगा और बेड़ा उठा लीजिएगा तो महंगाई भी खत्म होगी और बेरोजगारी भी. परशुराम जयंती के अवसर पर तेजस्वी यादव ने फिर से कहा कि हम A टू Z की पार्टी हैं. आप हमारा साथ देंगे तो हम भी सम्मान देने में पीछे नहीं रहेंगे. हम और आप अगर मिल जाए तो कोई  माय का लाल हमको नहीं हरा सकता है. अब वक्त आ गया है कि दही चूड़ा सनाने का, अगर कभी कोई बात हुई हो तो उसे भूलकर एक हो जाएं.

Published at:03 May 2022 04:00 PM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.