✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

तख्त हरमंदिर साहिब गुरद्वारा से हटाया जा रहा लाउडस्पीकर, जत्थेदार ने कहा बहरा नहीं है भगवान

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 16, 2026, 9:21:09 PM

पटना (PATNA) : यूपी और अन्य राज्यों में जिस तरीके से धार्मिक स्थानों पर लाउडस्पीकर और साउंड  बॉक्स हटाए जा रहे हैं. बिहार के पटना साहेब तख्त हरमंदिर साहिब गुरुद्वारा के जत्थेदार रंजीत सिंह गोरे ए मसकीन ने मीडियाकर्मियों को बताया कि ईश्वर और भगवान कोई बहरा नहीं है जिसको चिल्लाकर कहने की जरूरत होगी. किसी भी व्यक्ति को ध्वनि प्रदूषण से परेशानी ना हो इसके लिए पटना साहिब गुरुद्वारा में सुप्रीम कोर्ट के गाइडलाइन के मुताबिक ही लाउडस्पीकर और साउंड बॉक्स को गुरुद्वारा कैम्पस में ही बजाया जा रहा है. आगे भी कोशिश की जाएगी किसी भी तरीके से ध्वनि प्रदूषण से लोगों को परेशानी नहीं हो.

सुप्रीम कोर्ट ने धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर हटाने का दिया निर्देश

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मांग की है कि सभी धार्मिक स्थल पर या बड़ी इमारत पर साउंड बॉक्स की आवाज का पालन सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन के अनुसार हो. जिसकी जांच अधिकारियों द्वारा बराबर की जानी चाहिए. बता दें कि ध्वनि प्रदूषण को रोकने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर हटाने का निर्देश दिया है. उत्तर प्रदेश में कई जगह पर लागू भी किया गया है. बिहार में इसको लेकर सियासत भी गर्म हुई है. कुछ धर्म के लोग इसका विरोध भी कर रहे हैं. लेकिन पटना साहिब गुरुद्वारा में इसकी पहल की गई.  गुरुद्वारा में पहले से गुम्बज के ऊपर बड़े लाउडस्पीकर थे.  जिससे चौक थाना के अलावे चंडोरिया ,चौक और आसपास के कई इलाकों तक गुरुवाणी की आवाज आती थी .लेकिन अब सिर्फ गुरुद्वारा कैंपस में ही आवाज सुने जा रहे हैं .

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.