✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

मंत्री जयंत राज ने तेजस्वी पर साधा निशाना, कहा पहले दिखाएं अपने माता-पिता की रिपोर्ट कार्ड

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 2:08:59 AM

पटना (PATNA) : आगामी 5 जून को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव बिहार सरकार का रिपोर्ट कार्ड पेश करेंगे. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए बिहार सरकार के ग्रामीण कार्य मंत्री जयंत राज ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को पहले अपने माता-पिता के कार्यकाल का रिपोर्ट कार्ड पेश करना चाहिए.  बिहार में आज हर क्षेत्र में कार्य हो रहा है. सड़कें बन रही हैं. उद्योग लग रहे हैं. बिहार आगे बढ़ रहा है. आज 24 घंटे बिजली मिल रही है.

राजद परिवार में वर्चस्व की लड़ाई

लालू राबड़ी के शासनकाल में 24 मिनट बिजली मिलती थी, लेकिन तेजस्वी यादव के माता पिता के कार्यकाल में ना सड़कें थी ना उद्योग. उस वक्त सिर्फ एक उद्योग था, अपहरण उद्योग. लोग डर से बिहार में पैसे निवेश नहीं करते थे. डर और भय का माहौल था. आज बिहार तरक्की कर रहा है. तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यकाल का रिपोर्ट कार्ड पेश करने से पहले अपने माता-पिता के कार्यकाल का रिपोर्ट कार्ड पेश करना चाहिए. वहीं राजद परिवार विवाद पर कहा कि यह उनका पारिवारिक मामला है. हालांकि उनके यहां वर्चस्व की लड़ाई चल रही है कौन बड़ा है कौन छोटा.

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.