✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर डिप्टी सीएम ने दिया संकेत, सीएम नीतीश के मामले पर कहा- लगना चाहिए विराम

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 19, 2026, 2:16:17 PM

पटना (PATNA) : बिहार में बहुत जल्द मंत्रिमंडल का विस्तार होगा. मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर उप मुख्यमंत्री ने मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि केंद्रीय नेतृत्व को सारा कुछ बता दिया गया है. बहुत जल्द केंद्रीय नेतृत्व हमारा फैसला लेगा. दरअसल मुकेश साहनी को एनडीए से हट जाने के बाद उनके पास पशुपालन और मत्स्य विभाग का कार्यभार उपमुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद के पास ही है. ऐसे में बहुत जल्द मंत्रिमंडल विस्तार होगा. उपमुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व को सारी बता दी गई हैं और केंद्रीय नेतृत्व भी इस पर फैसला लेगा.

नीतीश कुमार के साथ बेहतर चल रही सरकार

वहीं सीएम नीतीश कुमार को केंद्र में जाने की हो रही बयानबाजी ही को लेकर  मंत्री ने कहा कि यह सब बेकार की बातें हैं. इन सभी बयानबाजी पर अब विराम लगना चाहिए. जनता ने हमें 2025 तक माइंडेड दिया है और नीतीश कुमार के साथ हम लोगों की सरकार बेहतर चल रही है. इसलिए अब इस तरह के बयानों पर विराम लगना चाहिए.

मुख्यमंत्री अपराध को रोकने के लिए कर रहे काम

वहीं बढ़ते आपराधिक घटना को लेकर उप मुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद ने कहा अपराधियों पर सरकार नकेल कसने के लिए लगातार काम कर रही है. समय-समय पर क्राइम की समीक्षा बैठक भी होती है. हमारे मुख्यमंत्री अपराध को रोकने के लिए लगातार काम कर रहे हैं. पुलिस बल को अत्याधुनिक हथियारों से लैस भी कराया जा रहा है. ताकि अपराधी घटनाओं को अंजाम न दे सकें.

 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.