✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

शादी समारोह में भोजन खाने के बाद बीमार पड़े बच्चे, अस्पताल में भर्ती, जमीन पर सभी का हो रहा इलाज

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 3:43:58 AM

नवादा(NWADA): नवादा में शादी समारोह में खाना खाने के बाद लोगों की तबियत बिगड़ने लगी. खाना खाने के बाद 4 लोगों की हालत बिगड़ गयी. तबियत बिगड़ने के बाद सभी को इलाज के लिए नवादा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. लेकिन सदर अस्पताल में समुचित व्यवस्था नहीं रहने के कारण कई लोग वापस गया में इलाज़ कराने निकल गए. बारात गया जिले के मालती गांव से नवादा के ओरैना गांव में स्व पिंटू सिंह के घर बारात आई थी. शादी समारोह में भोजन करने के बाद बच्चे युवा समेत 4 लोगों की हालत बिगड़ने लगी. दस्त और उल्टी से लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी. कुल 4 लोगों का नवादा सदर अस्पताल में इलाज जारी है. जहां पर अस्पताल की लचर व्यवस्था देखकर सभी लोग नवादा के अस्पताल छोड़ कर गया चले गए. सदर अस्पताल में 4 लोगों का एंट्री कराया गया है. बताया जाता है कि गया के शेरघाटी के रहने वाले अंकू कुमार की पुत्री 7 वर्षीय राधिका कुमारी, 6 वर्षीय गोपाल कुमार, गया के मालती गांव के रहने वाले स्वर्गीय मसूदन सिंह का पुत्र राजू कुमार 25 वर्षीय मालती गांव के अजीत सिंह का पुत्र 26 वर्षीय नंदू कुमार की तबीयत बिगड़ी थी.

अस्पताल के अधिकारी पूरी तरह चुप्पी साधे

नवादा सदर अस्पताल में की व्यवस्था सही नहीं रहने के कारण धीरे-धीरे सभी लोग गया चले गए हैं लेकिन नवादा की सदर अस्पताल में चार लोगों का ही एंट्री कराया गया है. इस दौरान नवादा सदर अस्पताल में अस्पताल प्रबंधन की खामी भी सामने आई. बेड नहीं रहने के कारण बच्चे को जमीन पर ही इलाज किया गया. जिससे परिजनों में काफी आक्रोश दिखा. अंशु कुमार सिंह ने बताया कि नवादा की सदर अस्पताल में व्यवस्था नहीं रहने के कारण हम लोगों को खामियाजा भुगतना पड़ा कि बच्चे को जमीन पर ही लिटा कर इलाज करवाना पड़ा. उन्होंने कहा कि अगर यहां पर हम लोग ज्यादा देर रहते तो हमारे बच्चा का जान भी जा सकता था. इसलिए हम लोग तुरंत यहां से गया निकल गए. हालांकि इस मामले पर अस्पताल के अधिकारी पूरी तरह चुप्पी साधे हैं.

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.