✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

डीटीओ कार्यालय में रिश्वत लेते बड़ा बाबू का वीडियो वायरल, लाइसेंस और फिटनेस के लिए वसूली जा रही मोटी रकम

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 18, 2026, 1:36:20 PM

भागलपुर(BHAGALPUR): भागलपुर जिले में एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. यह वीडियो भागलपुर जिला के जिला परिवहन कार्यालय के बड़ा बाबू शंभू मंडल का बताया जा रहा है. इस वीडियो में बड़ा बाबू के द्वारा किसी कार्य को करने के नाम पर मोटी रकम की वसूली की जा रही है. वहीं मोटी रकम लेने के बाद एक सप्ताह में सारा कार्य करके देने की बात बताई जा रही है और शेष राशि काम होने के बाद लेने की बात वायरल वीडियो में बोली जा रही है.

यह है पूरा मामला

भागलपुर डीटीओ कार्यालय के बड़ा बाबू शंभू मंडल का कार्यालय डीटीओ कार्यालय के आमने सामने है.  हैरान करने वाली बात तो यह है कि जिला परिवहन कार्यालय में कार्यालय के बाहर बरामदा पर तो सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ है लेकिन बड़ा बाबू के कार्यालय के अंदर में एक भी कैमरा नहीं लगा हुआ है.  सवाल यह उठता है कि कैमरा सिर्फ जनता के लिए लगाया गया है या फिर भ्रष्टाचार को रोकने के लिए भी लगाया जाना चाहिए. वहीं जिला परिवहन विभाग के बड़ा बाबू शंभू मंडल का एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें कार्य करने के नाम पर कुल 4000 रुपए नजराना के तौर पर लिया गया.  वही वीडियो में स्पष्ट सुना जा सकता है की एक सप्ताह के अंदर काम हो जायेगा और बाकी रुपए काम होने के बाद देने को कहा जा रहा है. कुछ दिन पूर्व ही पटना जिला परिवहन कार्यालय में दलालों द्वारा कार्य कराने की बात प्रकाश में आया था. वहीं अब भागलपुर जिला परिवहन कार्यालय में  लाइसेंस बनाने ,फिटनेस और लाइसेंस रेनवेल कराने के नाम पर मोटी रकम वसूली जा रही है. जो व्यक्ति पैसा देने से असहमत होते है उनको जिला परिवहन कार्यालय का चक्कर काटना मजबूरी हो जाती है. लेकिन लोगों का कार्य नहीं होता है. वहीं हार थक कर जनता अपना कार्य दलालों के हाथ में सुपुर्द करके अपना कार्य कराने को मजबूर हो जाते हैं. सोशल मीडिया पर तेजी से हो रहे इस वायरल वीडियो की पुष्टि हमारा रिपोर्टर या हमारा चैनल नहीं करती है.  

 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.