✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

मिस्ड कॉल से हुआ प्यार, प्रेमी ने दिया धोखा तो प्रेमिका ने सड़क पर किया खूब ड्रामा

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 19, 2026, 5:16:33 AM

कटिहार (KATIHAR) : बिहार के कटिहार जिले में एक लड़की ने सड़क पर खूब हाईवोल्टेज ड्रामा किया.  अपने प्यार से धोखे के आरोप पर प्रेमिका ने प्रेमी के चौक पर ही जमकर हंगामा मचाया. इश्क के इस ड्रामा बाजी को देखने के लिए कई लोग भी सड़क पर जुट गए. लड़की ने सहायक थाना क्षेत्र के हवाई अड्डा चौक पर अपने प्रेमी पर लव, सेक्स और धोखा का आरोप लगाया है.

यह है मामला

दरअसल तेजा टोला की रहने वाली सुचित्रा को मिस कॉल से लगभग दो साल पहले दशरथ साहनी से इश्क हुआ था. इसके बाद दोनों ने मिलकर जीने मरने की कसमें खाते हुए प्यार में सारी हदें पार कर दी. लेकिन दो साल बाद इनके रिश्ते में दरार आ गई. अब दशरथ उससे शादी नहीं करना चाहता है, साथ ही पुलिस विभाग में नौकरी करने वाले अपने भाई का रसूख दिखाते हुए उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ पाने की धमकी देता है.  इसी बात को लेकर प्रेमिका थाने पहुंच गई. जब थाने में प्रेमिका की गुहार नहीं सुनी गई तो वह अपने प्रेमी दशरथ के घर के पास के चौक हवाई अड्डा पहुंचकर जमकर बवाल काटा. तमाशबीन भीड़ ने इश्क में इस ड्रामेबाजी को देखकर सिर्फ यही कहने लगे कि "मिस कॉल" वाली लव स्टोरी का अंजाम शायद ऐसा ही होता है.

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.