टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : पानीपत रोहतक हाईवे पर शुक्रवार दोपहर करीब बारह बजे ट्रक की टक्कर के बाद एक कार में आग लग गई जिससे कार सवार तीन लोग जिंदा जल गए. टक्कर के बाद कार करीब 45 मिनट तक कार जलती रही.
क्या है मामला
पानीपत से गोहाना की तरफ एक कार जा रही थी. तभी इसराना अनाज मंडी के पास तेज रफ्तार ट्रक ने कार को टक्कर मार दी. टक्कर के बाद चालक और सवार लोग जबतक कुछ समझ पाते, कार में आग लग गई. इसके साथ ही अफरातफरी मच गई. लोग शोर मचाने लगे, वहीं कुछ लोग आग बुझाने दौड़े. पर आग ने कार को पूरी तरह से चपेट में ले लिया और सवार लोग नहीं निकल पाए. जब पुलिस ने दरवाजा तोड़ कर कार खोला तो सवार तीनों लोग बेतरह जले मृत मिले, उनका शरीर इस तरह जल गया था कि पहचान भी संभव नहीं हो सकी. बहरहाल कार के नंबर के आधार पर मालिक की पहचान की कोशिश की जा रही है.