✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

नशे में धुत्त युवती, दो बोतल विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 4:03:28 PM

समस्तीपुर (SAMASTIPUR) : समस्तीपुर राजकीय रेल पुलिस ने शराब के नशे में धुत्त एक युवती को दो बोतल विदेशी शराब के साथ जंक्शन परिसर से गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तारी के बाद युवती ने जंक्शन परिसर में जमकर हंगामा किया. काफी मशक्कत के बाद महिला पुलिसकर्मी ने उसे अपने काबू में करते हुए मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल लाया. जहां डॉक्टर ने उसकी जांच करते हुए शराब पीने की पुष्टि की.  

विदेशी शराब बरामद

मेडिकल जांच के दौरान भी युवती रेल पुलिस और डाक्टर से भिड़ गई. हालांकि मेडिकल जांच के बाद उसे वापस रेल थाना ले लाया गया. युवती की पहचान समस्तीपुर जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के विक्रमपुर बांदे गांव निवासी मो. मुस्लिम की 25 वर्षीय पुत्री रेहाना खातून के रूप में की गई है. रेल थानाध्यक्ष अच्छे लाल सिंह यादव ने बताया कि यात्री के द्वारा सूचना दी गई कि एक युवती शराब के नशे में स्टेशन पर हंगामा कर रही है. इसके बाद स्टेशन पर ड्यूटी में तैनात रेल पुलिस ने युवती को हिरासत में लिया.  गिरफ्तार युवती के पास से विदेशी शराब भी बरामद किया गया है. पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.