✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

चिराग पासवान ने की अपने दिवंगत पिता के लिए भारत रत्न की मांग

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 18, 2026, 2:52:44 AM

पटना (PATNA) : साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती पर आज पटना के बापू सभागार में लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास गुट के नेता चिराग पासवान ने जमकर नीतीश कुमार को कोसा. वहीं अपने चाचा पशुपति पारस पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि मंत्री पद के लिए उन्होंने सारी हदों को पार कर दिया. चिराग पासवान ने केंद्रीय सरकार से मांग की है कि स्वर्गीय रामविलास पासवान को भारत रत्न से नवाजा जाए. वहीं उन्होंने फिर कहा कि उनके पिता के नाम पर हाजीपुर रेलवे स्टेशन का नाम रखा जाए. इसके अलावा उन्होंने कहा कि हर जिले में स्वर्गीय रामविलास पासवान की मूर्ति लगाई जाए. जाहिर तौर पर पशुपति पारस ने भी अपने स्वर्गीय भाई के लिए कई सारी मांगों को सरकार के सामने रखा.

चिराग के नारों से गूंज उठी सभा

चिराग पासवान की सभा में युवाओं की हजारों की भीड़ को देखने को मिली. लेकिन अब देखना होगा चाचा और भतीजे की शक्ति प्रदर्शन में चिराग पासवान 2024 में क्या बिहार की सत्ता पर काबिज हो सकते हैं. क्योंकि, जिस तरह से 2024 में मुख्यमंत्री को लेकर चिराग पासवान का नाम लगातार नारों से गूंज रहा है. जाहिर तौर पर सत्ता से सियासत तक बहुत कुछ संभव है.

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.