✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

Tech Post : अपने नेटवर्क से किसी वेबसाईट को करना चाहते हैं block, तो करें ये काम  

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 19, 2026, 7:48:22 AM

टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : आज के इस डिजिटल युग में एक चीज के बिना डिजिटल वर्ल्ड की कल्पना भी नहीं की जा सकती और वो है इंटरनेट. आज लगभग हर लोग ही अपना ज्यादातर समय इंटरनेट पर बिताते हैं. मगर, इस इंटरनेट पर बहुत सारे ऐसे भी कंटेन्ट हैं जो काफी harmful होते हैं और ऐसे कंटेन्ट से घर के बच्चों या बड़ों को भी सावधान होने की जरूरत होती है. कभी कभी तो ये भी होता है कि हमें कोई website पसंद नहीं है और हम नहीं चाहते कि इस वेबसाईट को हमारे नेटवर्क पर कोई भी access कर सकें. या फिर मान लीजिए कि आपके घर का चिंटू काफी शैतान है और आपके लाख मना करने के बावजूद भी इंटरनेट चलाता रहता है. मगर, अब आपके लिए टेंशन ये है कि कहीं चिंटू को कुछ ऐसे violent या inappropriate कंटेन्ट ना दिख जाए जो उसकी उम्र के बच्चों के लिए ठीक नहीं है. अब ये तो रहा problem. सवाल ये है कि solution क्या है.

तो इसका सीधा सा समाधान है कि आप अपने वाई-फाई नेटवर्क से, आपको जो-जो भी लगता है कि वो website harmful है, उसे ब्लॉक कर दें. इससे आपके वाईफाई नेटवर्क पर कोई भी उस website को access नहीं कर पाए.

अब अगला सवाल है कि इन websites को ब्लॉक कैसे करें. तो इसके कुछ simple से steps है जिसे आपको फॉलो करने होंगें.

  1. पहले तो आप किसी भी browser में अपने वाईफाई नेटवर्क के ip address को इंटर कर सर्च करें.
  2. इसके बाद आपको अपने वाईफाई router में login करें.
  3. Login के बाद वेबसाईट blocking tools को खोजें
  4. Website blocking tools में अब आप उस website को enter करें, जिसे आप ब्लॉक करना चाहते हैं या पूरी केटेगरी को भी select कर ब्लॉक कर सकते हैं.
  5. इसके बाद save changes करें और अपने router को Restart करें.

ये तो रहा की किसी भी आम वाईफाई राउटर से वेबसाईट को कैसे ब्लॉक करें. मगर, किसी-किसी राउटर में website blocking टूल्स का ऑप्शन नहीं मिलता है, तब क्या करें.

तब भी कई तरीके हैं, आइए अब इन तरीकों को जानते हैं.

  1. अगर आपके राउटर में वेबसाईट blocking टूल्स नहीं है तो राउटर की Property में जाएं.
  2. इसके बाद security setting पर क्लिक करें
  3. इसके बाद parental control option पर क्लिक करें
  4. इसके अंदर website filtering ऑप्शन के जरिए वेबसाईट को ब्लॉक कर सकते हैं.
  5. अंत में राउटर को restart कर लें.

इन तरीकों को अपनाकर harmful, adult या किसी भी तरह के अवांछित वेबसाईट को ब्लॉक किया जा सकता है.   

  

 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.