✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

मुजफ्फरपुर में  AES से एक बच्चे की मौत, अब तक 12 बच्चे भर्ती

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 19, 2026, 4:17:49 AM

मुजफ्फरपुर (MUZAFFARPUR) : बिहार के मुजफ्फरपुर जिला स्थित एसकेएमसीएच (SKMCH) में बुधवार को एक बच्चे की एईएस (AES) से मौत हो गई. बच्चा वैशाली जिला निवासी बब्लू महतो का बेटा था, जिसे इलाज के लिए केजरीवाल अस्पताल में भर्ती कराया गया था. लेकिन हालत बिगड़ने पर उसे बेहतर इलाज के लिए एसकेएमसीएच रेफर कर दिया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

इस साल अब तक एईएस पीड़ित 12 बच्चे भर्ती

बता दें कि बबलू महतो के 5 वर्ष के पुत्र की AES की पुष्टि बीते 11 अप्रैल को हुई थी. चमकी बुखार AES की पुष्टि के बाद एसकेएमसीएच में इलाज के लिए भर्ती किया गया था. एसकेएमसीएच में यह इस वर्ष की दूसरी मौत है. जबकि वही इस वर्ष जनवरी माह में एक बच्चे ने अपना दम तोड़ा था. इस मामले की जानकारी सूचना और जनसंपर्क विभाग के अधिकारी कमल सिंह ने दी है. उन्होंने बताया कि बुधवार को एक बच्चे की एईएस से मौत हो गई है. इस सीजन की ये पहली मौत है. इस साल अब तक एईएस पीड़ित 12 बच्चों को भर्ती कराया गया है.

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.