टीएनपी डेस्क ( TNP DESK ) : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी कि सीबीएसई ने 10वीं एवं 12वीं कक्षाओं की टर्म 2 की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं. छात्रों के सहूलियत के अनुसार एडमिट कार्ड ऑनलाइन जारी किए गए हैं. सीबीएसई टर्म 2 की यह परीक्षाएं दोनों ही कक्षाओं के लिए 26 अप्रैल 2022 से शुरू होंगी .
सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट @cbse.gov.in से स्कूलों द्वारा इसे प्राप्त किया जाएगा
छात्रों को जानकारी दी गई है कि सीबीएसई एडमिट कार्ड केवल स्कूल संबद्धता संख्या का उपयोग करके ही डाउनलोड किया जा सकता है . ऐसे में स्पष्ट है कि सीबीएसई टर्म 2 के एडमिट कार्ड सिर्फ स्कूल द्वारा ही डाउनलोड किए जा सकते हैं और फिर सभी छात्रों को स्कूल स्तर पर इसे वितरित किया जाएगा.
रिपोर्ट : किक्की सिंह,रांची
