☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. Trending

चेचिस की चपेट में आने से टाटा मोटर्स के कर्मचारी की मौत, चेचिस चालक गिरफ्तार

चेचिस की चपेट में आने से टाटा मोटर्स के कर्मचारी की मौत, चेचिस चालक गिरफ्तार

जमशेदपुर (JAMSHEDPUR): जमशेदपुर में सड़क हादसे में टाटा मोटर्स के एक कर्मचारी की मौत हो गयी. मामला जमशेदपुर के टेल्को थाना क्षेत्र का है जहां टेल्को लेबर ब्यूरो चौक के पास सड़क हादसे में एक टाटा मोटर्स के बाइ सिक्स कर्मचारी की मौत हो गयी.

चेचिस ने गाड़ी मोड़ते वक्त लिया अपनी चपेट में

टाटा मोटर्स के चेचिस ने गाड़ी मोड़ते वक्त उसको अपनी चपेट में ले लिया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. हादसा तब हुआ जब वह स्कूटी संख्या जेएच 05-बीएम-6148 पर सवार होकर जा रहा था. मृतक का नाम राजकुमार है, और वह बिरसानगर जोन नंबर 5 के घर संख्या 106 का रहने वाला है.  राजकुमार टाटा मोटर्स के हीट ट्रीटमेंट प्लांट में बाइ- सिक्स कर्मचारी के तौर पर काम कर रहा था.  

चेचिस चालक पुलिस की हिरासत में

बताया जा रहा है कि ए-शिफ्ट की ड्यूटी करके वह लौट रहा था कि अचानक दोपहर करीब सवा दो बजे यह हादसा हो गया. इस घटना के बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. इस दर्दनाक हादसे की पुलिस छानबीन मे जुट गई है. साथ ही चेचिस को भी लोगों ने पकड़ लिया है, जो बिरसानगर का रहने वाला निरंजन चला रहा था, उसको भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है.

 

रिपोर्ट: रंजीत ओझा, जमशेदपुर

Published at:12 Apr 2022 06:43 PM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.