✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

आसमान छूते पेट्रोल और डीजल की कीमतों का असर ओला और उबर पर भी, किराए में 12% की उछाल

BY -
Ranchi Bureau
Ranchi Bureau
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 7:00:49 PM

टीएनपी डेस्क ( TNP DESK ) :  दिल्ली एनसीआर में उबर और ओला जैसी टॉप कैब कंपनियों ने किराए में 12% की बढ़त की है. एप बेस्ड यह दोनों ही कैब कंपनियां राजधानी और उससे जुड़े कई बड़े शहरों में असीमित संख्या में इस्तेमाल की जाती हैं .साथ ही कामकाजी लोगों का एक बड़ा वर्ग इनकी सुविधाओं का लाभ उठाता है.

उबर ने सोमवार को बयान जारी कर दी इसकी सूचना

 उबर इंडिया एंड साउथ एशिया के सेंट्रल ऑपरेशंस के प्रमुख नितिन भूषण ने बताया कि हमने ड्राइवरों से फीडबैक लिया. हम समझते हैं कि मौजूदा वक्त में तेल की बढ़ती कीमतें चिंता पैदा कर रही हैं ड्राइवरों को ऐसे वक्त में राहत पहुंचाने के लिए उबर ने दिल्ली-एनसीआर में 12 फ़ीसदी किराए में बढ़ोतरी की है. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले हफ्तों में हम तेल की कीमतों पर नजर रखेंगे और जरूरत पडने पर आगे भी फैसले लेंगे.


रिपोर्ट : किक्की सिंह

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.