☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. Trending

रणबीर-आलिया की शादी की हर दिन एक नई Date! बॉलीवुड के गलियारों में काफी Confusion 

रणबीर-आलिया की शादी की हर दिन एक नई Date! बॉलीवुड के गलियारों में काफी Confusion 

टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : इन दिनों अभिनेता रणबीर कपूर और अभिनेत्री आलिया भट्ट की शादी को लेकर बॉलीवुड की गलियों में काफी चर्चा हो रही है. वहीं दूसरी ओर रणबीर और आलिया की शादी की वास्तविक तारीख को लेकर काफी कन्फ़्युजन भी है. कई लोगों ने कहा है कि यह जोड़ा 14 अप्रैल को शादी के बंधन में बंध जाएगा, कई अन्य लोगों ने पुष्टि की है कि शादी 15 अप्रैल को हो रही है. सूत्रों की मानें तो यह दोनों इस महीने शादी करने वाले हैं. हालांकि, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट किस तारीख को शादी करेंगे इसको लेकर अभी तक सस्पेंस बरकरार है. बावजूद इसके हर दिन इसको लेकर कई अफवाहें हैं. अब तक इन दोनों की शादी कई तारीखें सामने आ चुकी हैं.

हर दिन एक नई अफवाह

शुरुआती मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह दोनों 17 अप्रैल को शादी करने वाले थे. जिसके पीछे की वजह आलिया भट्ट के नाना नरेंद्रनाथ राजदान की तबीयत बताई जा रही थी. हालांकि कुछ समय बाद रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी की तारीख को लेकर नई अफवाह उड़ने लगी. जिसमें दावा किया कि बॉलीवुड का यह स्टार कपल 14 अप्रैल को सात फेरे लगा. वहीं 13 अप्रैल को आलिया भट्ट की मेहंदी सेरेमनी होगी, लेकिन शादी की तारीख का खुलासा किए बिना बीते दिनों आलिया के भाई राहुल भट्ट ने बॉम्बे टाइम्स को दिए इंटरव्यू में कहा, 'जी हां, शादी हो रही है और मुझे आमंत्रित किया गया है.

आलिया के अंकल रॉबिन भट्ट ने 15 अप्रैल की बताई थी तारीख

दूसरी ओर आलिया भट्ट के अंकल रॉबिन भट्ट ने भी शादी की खबर की पुष्टि की थी. अंग्रेजी वेबसाइट इंडिया टुडे से बात करते हुए उन्होंने बताया था कि रणबीर और आलिया की शादी का कार्यक्रम 4 दिनों तक चलेगा.  उन्होंने यह भी कहा कि शादी चेंबूर स्थित आरके हाउस में होगी. रॉबिन भट्ट ने बताया था कि 15 अप्रैल को रणबीर और आलिया सात फेरे लेंगे.

 

रिपोर्ट : अशु शुक्ला, रांची डेस्क

Published at:12 Apr 2022 11:53 AM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.