✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

केंद्रीय विश्वविद्यालयों में UG एडमिशन के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, जाने कैसे करें आवेदन  

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 10:47:10 AM

टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : National Testing Agency Common Universities Entrance Test 2022 यानी CUET 2022 के लिए National Testing Agency ने आवेदन के लिए प्रकिया शुरू कर दी है.  आवेदन की प्रकिया ऑनलाइन माध्यम से होगी.  बता दें कि देश भर के सभी केंद्रीय विश्वविद्यालयों में अंडर ग्रेजुएट कोर्सेज में एडमिशन CUET फार्म के अंतर्गत होगा जिसकी परीक्षा NTA द्वारा ली जाएगी. UG कोर्सेज के लिए अब अलग अलग विश्वविद्यालय में फार्म नहीं भरना होगा.  अब CUET के जरिए ही परीक्षा होगी और यही स्कोर सभी विश्वविद्यालयों को भेज दिया जाएगा. National Testing Agency ने छात्र-छात्राओं के पात्रता यानी Eligibility के लिए कुछ महत्वपूर्ण बिंदु बताए हैं .

पात्रता को लेकर महत्वपूर्ण बिंदु -

1 . CUET आवेदन के लिए उम्र की कोई समय सीमा नहीं है. जो भी छात्र-छात्राएं 12वीं की डिग्री प्राप्त किए हैं, वह आवेदन कर सकते हैं. 
2. CUET 2022 एडमिशन के लिए संबंधित विश्वविद्यालयों के कोटा, छूट, आरक्षण, कैटेगरी, सब्जेक्ट कंबीनेशन, क्वालीफिकेशन, प्रिफरेंस ही लागू होंगे.  
3 . सभी छात्र-छात्राओं की संबंधित विश्वविद्यालयों के नियम कानून को भी देखने की सलाह दी जाती है. 
4 .  नामांकन विश्वविद्यालय में आपके कटऑफ पर निर्धारित होगी. 
6 अप्रैल से आवेदन शुरू -
National Testing Agency द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार CUET 2022 के लिए आवेदन 06 अप्रैल 2022 से शुरू कर दी गयी है. जिसकी अंतिम तिथि 06 मई 2022 तक है. फीस जमा करने की अंतिम तिथि 06 मई 2022 तक है. 

आवेदन शुल्क -
GENERAL  : 650
EWS/OBC : 600
SC/ST/PWD/3rd Gender : 550
For Centre Outside India : 3000 

आवेदन प्रक्रिया:

1. आवेदन के लिए आप https://cuet.samarth.ac.in वेबसाइट पर जाए. 
2. आवेदन से पूर्व आप संबंधित विश्वविद्यालय वेबसाइट पर उपलब्ध एडमिशन बुलेटिन जरूर पढ ले. 
3. आवेदन करते समय सही व मोबाइल नंबर व ईमेल का उपयोग करें. 
4. किसी प्रकार की सहायता के लिए आप cuet-ug@nta.ac.in पर आप इमेल कर सकते हैं  या +91-11-40759000 पर कॉल कर सकते हैं. 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.