☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. Trending

रंगदारी मांगने वाले दो कुख्यात चढ़े पुलिस के हत्थे, दो पिस्टल और 10 जिंदा कारतूस बरामद

रंगदारी मांगने वाले दो कुख्यात चढ़े पुलिस के हत्थे, दो पिस्टल और 10 जिंदा कारतूस बरामद

गोपालगंज (GOPALGANJ) : गोपालगंज पुलिस ने लारेंस विश्नोई ग्रुप के नाम पर रंगदारी मांगने वाले दो कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार किया है. वहीं इन अपराधियों के पास से दो पिस्टल और 10 जिन्दा कारतूस और दो मोबाइल भी बरामद किया गया है. यह कार्रवाई पुलिस ने मीरगंज थाना के सवरेजी नहर के समीप से की है. गिरफ्तार अपराधियों ने हथुआ बाजार में मिठाई दुकान और मैरेज हाल से फायरिंग कर रंगदारी मामले में अपना जुर्म भी स्वीकार कर लिया है. गिरफ्तार अपराधी अरुण कुमार उपाध्याय उर्फ़ दीपक उपाध्याय और प्रकाश कुमार पांडेय दोनों मीरगंज थाना के सहेबाचक के निवासी बताये जाते हैं.

दो पिस्टल और 10 जिंदा कारतूस बरामद

एसपी आनंद कुमार ने बताया कि कुख्यात सतीश पांडेय और कुख्यात विशाल सिंह के गिरोह के सभी सदस्यों के जेल जाने के बाद एक महत्वपूर्ण गिरोह विवेक पूरी का अभी भी बचा हुआ था. जो लॉरेन विश्वनोई ग्रुप के नाम पर तीन महीनों से हथुआ स्थित एक मिठाई दुकान और एक मैरेज हाल से फायरिंग कर रंगदारी मांग रहा था. इस मामले में हथुआ एसपीपीओ के नेतृत्व में एक टीम गठित कर इस ग्रुप के सदस्यों के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही थी.  इसी दौरान पुलिस टीम ने दिल्ली पुलिस के मदद से विश्वनोई ग्रुप से मुख्य सदस्य विवेक पूरी को दिल्ली से गिरफ्तार किया. इस मामले में स्पेशल पुलिस टीम ने दो पिस्टल और 10 जिंदा कारतूस के साथ दो अपराधी अरुण कुमार उपाध्याय उर्फ़ दीपक उपाध्याय को मीरगंज थाना के सवरेजी नहर के समीप से गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार अपराधियों के ऊपर लूट,डकैती और रागदारी सहित कई मामले दर्ज हैं.

 

 

 

Published at:05 Apr 2022 04:55 PM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.