☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. Trending

खेसारी लाल यादव और कुख्यात संदीप यादव मामले में एसपी ने कहा- चल रही है जांच, दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा 

खेसारी लाल यादव और कुख्यात संदीप यादव मामले में एसपी ने कहा- चल रही है जांच, दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा 

बक्सर(BUXAR): बक्सर के केंद्रीय कारा में बंद कुख्यात बंदी संदीप यादव एवं खेसारी लाल यादव के बीच वीडियो कॉल के माध्यम से बातचीत करने का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो वायरल होने के बाद आनन-फानन में जेल प्रशासन के द्वारा कुख्यात संदीप यादव को केंद्रीय कारा में मौजूद उच्च सुरक्षा कवच यानी कि सेल में शिफ्ट कर दिया गया. इसके बाद  मामले की जांच पड़ताल शुरू की गई. जेल प्रशासन की जांच पड़ताल में उसके पास कोई मोबाइल तो बरामद नहीं हुआ. लेकिन, मामला ने इस तरह तूल पकड़ा की कई तरह की चर्चाओं का दौर शुरू हो गया. जिसमें पुलिस के ऊपर भी आरोप लगना शुरू हो गया. जिसके बाद आनन-फानन में वरीय अधिकारियों के द्वारा मामले की जांच में तेजी लाई गई .

कुख्यात अपराधी 2015 से जेल में बंद

इस संदर्भ में जानकारी देते हुए बक्सर एसपी नीरज कुमार सिंह के द्वारा कहा गया कि कुख्यात अपराधी जो कि बक्सर के केंद्रीय कारा में तकरीबन 2015 से बंद है  उसके ऊपर दर्जनों मामले बक्सर जिले में एवं जिले के बाहर भी दर्ज हैं. वह बक्सर के केंद्रीय कारा के अलावा अन्य जगहों के जेल में भी शिफ्ट किया जा चुका है. उसने भोजपुरी कलाकार खेसारी लाल यादव से किस जेल से बात की है और उस वक्त वह कहां था और किस बात को लेकर उन लोगों के बीच में बातचीत हुई थी इन सभी बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए पुलिस के द्वारा जांच पड़ताल की जा रही है. उन्होंने कहा कि पूर्व में भी एक इस तरह का वीडियो वायरल हुआ था. जिसमें जांच पड़ताल करने पर ज्ञात हुआ था कि जो वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा था. वह बक्सर के केंद्रीय कारा का नहीं बल्कि किसी और जगह का था. ठीक उसी तरह यह वीडियो भी वायरल हुआ. जिसकी जांच पड़ताल पुलिस के द्वारा शुरू कर दी गई है.

जांच में जुटी पुलिस

बता दें कि  जांच के क्रम में पुलिस के द्वारा यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि वीडियो किस जेल से बना है और किस बात को लेकर कुख्यात अपराधी संदीप यादव और मशहूर भोजपुरी कलाकार  खेसारी लाल यादव के बीच बातचीत हुई. जांच के क्रम में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि कुख्यात के पास मोबाइल कहां से और कैसे आया. उन्होंने कहा कि जेल में बंद होने के बाद से ही पुलिस कुख्यात संदीप यादव के हर गतिविधियों पर नजर रखती है. फिलहाल पुलिस के द्वारा वायरल वीडियो मामले में जांच पड़ताल की जा रही है. जांच के क्रम में जो भी लोग दोषी पाए जाएंगे. उनके विरुद्ध पुलिस के द्वारा कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि भोजपुरी कलाकार को भी इस संदर्भ में पुलिस को सूचित करना चाहिए था. जांच के पश्चात ही उनके भी विरुद्ध कार्रवाई करनी होगी.  फिलहाल जांच चल रही है.

Published at:04 Apr 2022 09:49 PM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.