☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. Trending

बस स्टैंड में खड़ी दो यात्री बसों में लगी आग, कड़ी मशक्कत के बाद बुझी आग

बस स्टैंड में खड़ी दो यात्री बसों में लगी आग, कड़ी मशक्कत के बाद बुझी आग

मुजफ्फरपुर(MUZAFFARPUR): जिले में उस वक्त हड़कंप मच गई जब बैरिया बस स्टैंड में दो यात्री बसों में अचानक आग लग गयी. देखते ही देखते आग ने भयंकर रूप ले लिया. जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गयी. इसके बाद लोगों ने घटना की जानकारी फायर ब्रिगेड को दी. सूचना मिलने पर पहुंचे फायर ब्रिगेड के कर्मियों ने स्थानीय बस कर्मियों की मदद से घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक दोनों बस जलकर राख हो गयी. हालांकि इस घटना में कोई भी हताहत नहीं हुआ.

सूचना मिलने पर पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम

जानकारी के मुताबिक जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र में स्थित बैरिया बस स्टैंड में खड़ी दो बसों में अचानक लग गई. देखते ही देखते थोड़ी देर में आग ने दोनों बसों को अपने आगोश में ले लिया. स्थानीय लोगों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची अहियापुर थाना पुलिस ने अग्निशमन विभाग की टीम को आग लगने की सूचना दी. जिसके बाद अग्निशमन विभाग की टीम और स्थानीय बस कर्मचारियों ने मिल-जुलकर आग बुझाई. हालांकि अब तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है. वहीं, एक बार फिर से आगलगी की घटना ने बैरिया बस पड़ाव में लगने वाले निजी बस संचालकों की चिंता बढ़ा दी है.

Published at:04 Apr 2022 12:23 PM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.