✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

मैट्रिक का रिजल्ट देखते ही छात्राओं की गई जान, पढिए पूरी खबर  

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 11:39:01 AM

सिवान(SIWAN): मैट्रिक की परीक्षा में कम नंबर आने पर दो छात्राओं की मौत हो गई. दरअसल, रिजल्ट आने के बाद अन्य दोस्तों से कम नंबर आने पर एक छात्रा ने गले में फंदा डालकर आत्महत्या कर ली. जबकि दूसरी छात्रा की मौत हार्ट अटैक से हो गई. आत्महत्या करने वाली छात्रा का नाम निशा कुमारी है.  जो नगर थाने के मखदूम सराय निवासी छोटू लाल चौधरी की पुत्री थी. वहीं हार्ट अटैक से मरने वाली छात्रा का नाम सौम्या परवीन है. जो बड़हरिया थाना क्षेत्र के लकड़ी दरगाह निवासी आजम अली की पुत्री थी. बताया जा रहा है कि निशा कुमारी ने शहर के आर्य कन्या उच्च विद्यालय से मैट्रिक की परीक्षा दी थी. उसकी साथी प्रथम श्रेणी में पास हुई जबकि निशा कुमारी द्वितीय श्रेणी से पास हुई थी. इसी बात को लेकर उसने गले में फंदा डालकर आत्महत्या कर लिया. परिजन आनन-फानन में उसे उपचार के लिए सदर अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इधर, बड़हरिया थाना क्षेत्र के लकड़ी दरगाह निवासी आजम अली की पुत्री सौम्या परवीन की साथी प्रथम श्रेणी से पास हुई. सौम्या प्रवीण द्वितीय श्रेणी से पास हुई थी. जब उसे पता चला कि उसका नंबर कम आया है और द्वितीय श्रेणी से पास हुई है तो वह झेल नहीं पाई और अचानक उसे हार्ट अटैक आ गया. परिजन आनन-फानन में उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद से दोनों परिवारों में मातम छाया हुआ है.

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.