✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

श्रीनगर में फर्जी पत्रकार समेत दो आतंकी मुठभेड़ में ढ़ेर, बुर्का पहने शख्स ने फेंका पेट्रोल बम

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 1:44:12 PM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK):  जम्मू कश्मीर में आए दिन एनकाउंटर में आतंकी मारे जाते हैं. लेकिन इन सबके बावजूद भी सुरक्षाकर्मियों पर इनके हमले नहीं थम रहे. हालिया मामला जम्मू कश्मीर के श्रीनगर का है. जहां सीआरपीएफ के सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में दो आतंकियों को ढेर किया. यह आतंकी कई हत्याओं एवं अनेकों आतंकी मामलों में संलिप्त थे. दरअसल, मंगलवार की देर रात सुरक्षा बलों ने रैनवाड़ी इलाके की घेराबंदी कर यहां सर्च ऑपरेशन शुरू किया. सर्च ऑपरेशन से डरकर आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी. सुरक्षाबलों की जवाबी हमले में दो आतंकी ढेर हो गए.

कश्मीर पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने ट्विटर पर दी जानकारी

कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने बताया कि मारे गए आतंकियों में से एक के पास प्रेस कार्ड था. उन्होंने यह जानकारी अपने ट्विटर के माध्यम से दी और बताया कि मारा गया लश्कर का आतंकवादी रईस अहमद भट्ट था. जिसके पास प्रेस कार्ड मिला. वह एक अज्ञात समाचार "सेवा वैली मीडिया सर्विस" चलाता था. वह स्वयं इस पोर्टल का मुख्य संपादक था. बुर्का पहने एक शख्स ने भी अपने बैग से पेट्रोल भरे थैले को निकालकर नाके पर फेंक दिया. सुरक्षा बल की टीम कुछ कर पाती, इससे पहले ही वह शख्स वहां से फरार हो गया. हालांकि, इस शख्स को लेकर अभी तक कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है. राहत की बात यह है कि इस घटना में किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ.

रिपोर्ट: किक्की सिंह 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.