✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

जद यू सांसद ने अपने ही सरकार के सिस्टम की खोली पोल, कहा-एक आदेशपाल तक बगैर पैसे के नहीं करता काम   

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 6:31:56 PM

औरंगाबाद(AURANGABAAD): जदयू के वरिष्ठ नेता और काराकाट के सांसद महाबली सिंह ने बिहार में अपनी ही पार्टी की सरकार के सिस्टम को कटघरे में खड़ा किया है. उन्होंने कहा कि सरकारी विभागों में एक आदेशपाल तक बिना पैसे का कोई काम नहीं करता है. उन्होंने शनिवार को बारूण प्रखंड के खैरा पंचायत के विसैनी गांव में आयोजित होली मिलन समारोह में कहा कि वे काराकाट की जनता के प्रति पूरी तरह वफादार और ईमानदार हैं. ईमानदारी से क्षेत्र और जनता की सेवा कर रहे हैं. उनके सेवाभाव पर कोई अंगुली नही उठा सकता. उन्होंने आजतक किसी से एक पैसा नहीं लिया है. जबकि सरकारी ऑफिस में एक आदेशपाल तक बिना कुछ लिए काम नहीं करता है. वह किसी भी काम के लिए पैसे लेता है पर उनपर कोई इस तरह का आरोप नहीं लगा सकता.

उन्होंने कहा कि पंचायत प्रतिनिधियों को भी उनकी तरह ही सेवा भाव से अपने क्षेत्र में काम करना चाहिए. वे चाहते हैं कि जैसे कोई पिछले दस सालों में उनपर उंगली नही उठा सका, वैसे ही पंचायत प्रतिनिधियों पर भी उंगली नहीं उठे.

 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.