☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • News Update
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. Trending

विधान परिषद में गूंजा बज्जिका अकादमी के गठन का मुद्दा, बीजेपी एमएलसी ने उठाए सवाल  

पटना (PATNA) : बीजेपी एमएलसी संजय मयूख ने बज्जिका अकादमी के गठन का सवाल विधान परिषद में उठाया. संजय मयूख ने कहा कि हमारी जो लोक भाषा है, उनसे जुड़ी हुई. जितनी भी अकादमी है उन्हें सुव्यवस्थित किया जाए. भोजपुरी, मगही सहित कई अकादमी है लेकिन कोई भी सुचारू रूप से नहीं चल रहा. हमने सरकार से यही आग्रह किया है कि जो भी अकादमी का गठन हो, वह सुचारू रूप से चले. साथ ही जो अकादमी अभी मौजूदा समय में हैं, उनको सुव्यवस्थित किया जाए. बीजेपी एमएलसी की यह मांग काफी महत्वपूर्ण है, क्योंकि बिहार में लोक भाषा से जुड़ी हुई अकादमी तो हैं, मगर उन्हें जिस उद्देश्य से खोला गया था, वो पूरा नहीं हो रहा है. साथ ही उसे सुचारू रूप से संचालित भी नहीं किया जा रहा है.

 

Published at:11 Mar 2022 03:52 PM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.