☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. Trending

हेड क्लर्क के तीन ठिकानों पर छापेमारी, आय से अधिक संपति अर्जित करने का है आरोप

हेड क्लर्क के तीन ठिकानों पर छापेमारी, आय से अधिक संपति अर्जित करने का है आरोप

औरंगाबाद (AURANGABAD) - औरंगाबाद में भ्रष्ट लोक सेवकों द्वारा अवैध तरीके से धनार्जन को लेकर लगातार कार्रवाई की जा रही है. इसी कड़ी में मंगलवार को आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू), पटना की विशेष टीम ने औरंगाबाद के जिला कल्याण कार्यालय के प्रधान लिपिक अमरेश राम के रामपुर स्थित पैतृक आवास समेत तीन ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की. श्रीराम प़र आरोप है कि अपने पद का भ्रष्ट दुरूपयोग करते हुए उन्होंने आय के ज्ञात और वैध श्रोतों से काफी अधिक परिसम्पत्तियां अर्जित की है.  ईओयू सूत्रों के मुताबिक सत्यापन के क्रम में श्रीराम द्वारा आय के ज्ञात वैध श्रोत से अधिक परिसम्पति अर्जित किये जाने के तथ्य की पुष्टि होने पर उनके विरूद्ध भादवि की धारा 13(2) सह पठित धारा 13 (1)(बी), भ्रष्टाचार निरोध अधिनियम, 1988 यथा संशोधित 2018 के तहत 7 मार्च को आर्थिक अपराध दर्ज कर अनुसंधान आरंभ किया गया.

इन जगहों पर की गई छापेमारी

अनुसंधान की कड़ी में ही आर्थिक अपराध इकाई की विशेष टीम द्वारा मंगलवार को श्रीराम के जम्होर थाना के रामपुर स्थित पैतृक घर, औरंगाबाद शहर के वार्ड नंबर-13, ब्रहस्थान, मिडिल स्कूल के नजदीक, मिनीबीघा स्थित मकान और जिला कल्याण कार्यालय, कलेक्ट्रेट, औरंगाबाद स्थित कार्यालय कक्ष में एक साथ छापेमारी की जा रही है.

Published at:08 Mar 2022 02:19 PM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.