✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

बेखौफ अपराधियों ने व्यवसायी से 10 लाख रूपए लूटे, एक कर्मी को मारी गोली

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 2:10:13 PM

समस्तीपुर(SAMASTIPUR)- समस्तीपुर से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है. जहां बेखौफ अपराधियों ने गल्ला व्यवसायी से 10 लाख रुपए की लूट की बड़ी वारदात को  अंजाम दिया है.जानकारी के मुताबिक मथुरापुर बाजार समिति में शनिवार की शाम बाइक सवार तीन की संख्या में अपराधियों ने मुकेश केडिया के थोक गल्ला दुकान पर धावा बोला दिया. इसके बाद करीब दस लाख रुपए लूट की वारदात को अंजाम दिया. दहशत फैलाने के लिए अपराधियों ने कई राउंड फायरिंग भी की. 

अपराधियों ने दुकान में घुसकर पिस्टल की नोक पर लूट की वारदात को अंजाम दिया है. फायरिंग की इस घटना में एक कर्मी को पैर में  गोली लग गई. इस  घटना की वारदात से इलाके में दहशत का माहौल है. आनन-फानन में घायल कर्मी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट कर तफ्तीश शुरू कर दी है. मौके पर डीएसपी सहित कई पुलिसकर्मी मौजूद हैं. गौरतलब है कि कुछ दिन पहले भी इसी व्यवसायी के यहां लूट की घटना को अंजाम दिया गया था.

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.