✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

भारत में इलेक्ट्रॉनिक हब बनाएगा रिलायंस, सनमीना कॉर्पोरेशन के साथ मिलकर की नए वेन्चर की घोषणा  

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 16, 2026, 7:55:09 PM

टीएनपी डेस्क (TNP DESK) :  भारत में इलेक्ट्रॉनिक हब बनाने के लिए रिलायंस ने एक और कदम उठाया है. रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी रिलायंस स्ट्रेटेजिक बिजनेस वेंचर्स लिमिटेड (RSBVL) और सनमीना कॉर्पोरेशन ने एक जॉइन्ट वेन्चर बनाने की घोषणा की है. इस वेन्चर का मुख्य उद्देश्य भारत में इलेक्ट्रॉनिक हब का निर्माण करना है. इसके लिए सनमीना की मौजूदा भारतीय यूनिट में रिलायंस 1670 करोड़ रू का निवेश करेगा. इसके साथ ही इस जॉइन्ट वेन्चर में रिलायंस के पास 50.1 प्रतिशत की हिस्सेदारी होगी जबकि प्रबंधन सनमीना की मौजूदा टीम के हाथों में रहेगा.

हाई टेक्नॉलोजी हार्डवेयर का निर्माण करेगा यह जॉइन्ट वेन्चर  

यह जॉइन्ट वेन्चर संचार नेटवर्किंग जैसे 5G, क्लाउड इन्फ्रास्ट्रक्चर, हाइपरस्केल डेटासेंटर को प्राथमिकता देगा. साथ ही स्वास्थ्य प्रणालियों, औद्योगिक और रक्षा तथा एयरोस्पेस जैसे उद्योगों के लिए हाई टेक्नॉलोजी हार्डवेयर बनाएगा. कंपनी ने इसे प्रधानमंत्री मोदी के "मेक इन इंडिया" विजन के अनुरूप बताया है. इस जॉइन्ट वेन्चर में सनमीना के मौजूदा ग्राहकों को पहले की तरह ही सेवाएं मिलती रहेगी. इसके अलावा एक अत्याधुनिक 'मैन्युफैक्चरिंग टेक्नोलॉजी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस' बनाया जाएगा, जो भारत में प्रोडक्ट डेवलेपमेंट और हार्डवेयर स्टार्ट-अप के इको-सिस्टम को बढ़ावा देगा.

रिलायंस ने 1,670 करोड़ के निवेश से ली 50.1% इक्विटी की हिस्सेदारी

RSBVL के पास इस जॉइन्ट वेन्चर यूनिट में 50.1% इक्विटी हिस्सेदारी होगी, जबकि शेष 49.9% सनमीना के पास रहेगी.  RSBVL इस हिस्सेदारी को मुख्य रूप से सनमीना की मौजूदा भारतीय यूनिट में नए शेयरों में 1,670 करोड़ रुपये तक के निवेश के माध्यम से प्राप्त करेगी. इस निवेश से सनमीना को अपना बिजनेस बढ़ाने में मदद मिलेगी. सभी निर्माण शुरू में चेन्नई में सनमीना के 100 एकड़ के परिसर में होंगे. जिसका भविष्य में विस्तार भी किया जा सकेगा.

मील का पत्थर साबित होगा यह जॉइन्ट वेन्चर : जुरे सोला

इस मौके पर सनमीना के अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी जुरे सोला ने कहा कि हम भारत में इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग कंपनी बनाने और रिलायंस के साथ साझेदारी को लेकर बेहद उत्साहित हैं. यह जॉइन्ट वेन्चर घरेलू और निर्यात दोनों बाजारों की जरूरतें पूरा करेगा और भारत सरकार की "मेक इन इंडिया" के लिए मील का पत्थर साबित होगा. वहीं रिलायंस जियो के निदेशक आकाश अंबानी ने कहा कि भारत में हाई-टेक मैन्युफैक्चरिंग के महत्वपूर्ण बाजार तक पहुंच बनाने के लिए सनमीना के साथ काम करने में हमें खुशी होगी. भारत के विकास और सुरक्षा के लिए आत्मनिर्भर होना आवश्यक है. दूरसंचार, आईटी, डेटा सेंटर, क्लाउड, 5जी, न्यू एनर्जी और अन्य उद्योगों की इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग में आत्मनिर्भरता जरूरी है. क्योंकि, हम एक नई डिजिटल अर्थव्यवस्था में आगे बढ़ रहे हैं. इस साझेदारी के माध्यम से हम भारतीय और वैश्विक मांग को पूरा करते हुए भारत में इनोवेशन और प्रतिभा को बढ़ावा देने की योजना बना रहे हैं.

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.