✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

घर में सोए हुए थे गांव वाले, तभी लग गई भीषण आग, दर्जन भर घर खाक

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 11:05:56 AM

कटिहार (KATIHAR) - कटिहार जिला के मनसाही थाना क्षेत्र के पचबर्गा गांव में मंगलवार देर रात बिजली की शार्ट सर्किट से लगी आग लग गई. घटना में दर्जन भर से अधिक घर जलकर खाक हो गए. इससे क्षेत्र पर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. वहीं आग से लाखों की क्षति होने की खबर सामने आई है. घटना की सूचना मिलने पर मनसाही, प्राणपुर और कटिहार से दमकल की गाड़िया को आग बुझाने के लिए घटनास्थल पर भेजा गया. घटना की सूचना के बाद स्थानीय प्रशासन भी घटनास्थल पर पहुंचा. फिलवक्त मामले की जांच की जा रही है.

देखते ही देखते गांव में फैली आग

 ग्रामीणों की माने तो बिजली के शॉर्ट सर्किट से फैजुद्दीन के घर से आग की शुरुआत हुई और देखते ही देखते आग गांव में फैलने लगी. इस आग में इसहाक, मन्नान, सईदूउर सहित दर्जनों लोगों के घर जलकर खाक हो गए. घटना की सूचना के बाद पंचायत के जनप्रतिनिधि भी घटनास्थल पर पहुंचकर आग बुझाने में दमकल टीम की मदद की.

 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.