☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. Trending

यूक्रेन से पटना पहुंचे बिहार के सात छात्र, भारत सरकार को कहा शुक्रिया

यूक्रेन से पटना पहुंचे बिहार के सात छात्र, भारत सरकार को कहा शुक्रिया

पटना (PATNA) : यूक्रेन और रूस के बीच चल रहे युद्ध के बीच जो भारतीय छात्र फंस गए थे, उनको अब धीरे-धीरे भारत लाया जा रहा है. कल देर रात लगभग 200 के करीब भारतीय छात्र दिल्ली और मुंबई पहुंचे. इसके बाद 7 छात्रों का पहला जत्था दिल्ली से सीधा पटना पहुंचा. छात्र काफी खुश नजर आ रहे थे.

उपमुख्यमंत्री के साथ कई मंत्री और अधिकारी पहुंचे छात्रों को रिसीव करने एयरपोर्ट

छात्रों को रिसीव करने खुद बिहार के उपमुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद, उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन और जल संसाधन मंत्री संजय झा के साथ-साथ पटना जिला अधिकारी डॉ चंद्रशेखर सिंह पहुंचे. सभी ने पटना एयरपोर्ट पर छात्रों को रिसीव किया.  छात्रों का कहना है कि वहां की स्थिति काफी भयावह है और अभी भी हमारे कुछ साथी वहां फंसे हुए हैं, जिसको लेकर स्थिति चिंताजनक है. वहीं उन्होंने अपनी सकुशल वापसी के लिए भारत सरकार के विदेश मंत्रालय का शुक्रिया अदा किया है.

Published at:27 Feb 2022 12:53 PM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.