✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

पश्चिम बंगाल में अब रात के 2 बजे से चलेगा विधानसभा सत्र ! जानिए आखिर क्या है इसका कारण

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 11:06:17 AM

टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : देश में पहली बार किसी राज्य का विधानसभा सत्र रात के 2 बजे से शुरू होने वाला है और यह भी सिर्फ एक टाइपिंग की गलती के कारण. दरअसल, पश्चिम बंगाल सरकार की ओर से विधानसभा सत्र के लिए जो प्रस्ताव भेजा गया था, उसमें समय 2 PM की जगह 2 AM टाइप हो गया था. इसके बाद राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने इसके बारे में बातचीत करने के लिए राज्य के मुख्यसचिव को बुलाया. लेकिन सचिव या कोई भी अधिकारी राज्यपाल से मिलने नहीं पहुंचे. इसके बाद राज्यपाल राज्य सरकार द्वारा भेजे गए प्रस्ताव को मंजूरी दे दी. उन्होंने ट्वीट कर कहा कि उन्होंने कैबिनेट के प्रस्ताव को अनुमति दे दी है, लेकिन रात के 2 बजे से सत्र शुरू करने का प्रस्ताव उन्हें ठीक नहीं लग रहा है.   

गलती सुधार भी सकते थे राज्यपाल : विधानसभा स्पीकर    

राज्यपाल के इस ट्वीट के बाद विधानसभा अध्यक्ष बिमान बनर्जी ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ये सिर्फ एक टाइपिंग की गलती थी. राज्यपाल इसे ठीक कर सकते थे. मगर, अब जब उन्होंने रात के 2 बजे से सत्र को चलाने की अनुमति दे चुके हैं, तो अब रात को ही विधानसभा सत्र चलेगा. बता दें कि अगर पश्चिम बंगाल में रात को सत्र शुरू होता है तो यह देश में यह अपने आप में अनोखा मामला होगा. इस बात का जिक्र राज्यपाल ने भी अपने ट्वीट में कहा है.

 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.