नई दिल्ली- रूस और यूक्रेन के बीच जंग को लेकर पूरे विश्व में चिंता है। रूस जिद पर अड़ा हुआ है ।उसका कहना है कि उसके पास युद्ध के अलावा कोई विकल्प नहीं था। इधर यूक्रेन ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बात करने का आग्रह किया था।इस संकट की घड़ी में यूक्रेन को भारत से पहल की उम्मीद थी।
यूक्रेन के आग्रह के बाद भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से लगभग 25 मिनट तक बातचीत की। फोन पर हुई इस बातचीत में नरेंद्र मोदी ने यूक्रेन संकट को खत्म करने का रूसी राष्ट्रपति से आग्रह किया। प्रधानमंत्री कार्यालय के सूत्रों के अनुसार रूस से कहा गया है कि युद्ध रोका जाना चाहिए।यह समस्या का समाधान नहीं हो सकता है।
इधर अमेरिका के राष्ट्रपति बाईडे ने भी यूक्रेन पर रूसी आक्रमण की कड़ी आलोचना की है। यह संकेत दिया गया है कि रूस के खिलाफ नाटो और अन्य देश भी कड़े प्रतिबंध लगा सकते हैं। इधर जानकारी मिली है कि रूस की सेना ने यूक्रेन के चेर्नोबिल परमाणु प्लांट पर कब्जा कर लिया है। इस जंग में यूक्रेन के दर्जनों लोग हताहत हुए हैं।
