✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

दोहरे हत्याकांड के पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे श्रम संसाधन मंत्री, न्याय दिलाने का दिया भरोसा

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 1:17:34 PM

दरभंगा (DARBHANGA) - बिहार सरकार के श्रम संसाधन मंत्री जीवेश मिश्रा सोमवार देर रात दोहरे हत्याकांड के पीड़ित परिवार से मिलने दरभंगा पहुंचे. मंत्री जी ने सबसे पहले घटना में मारे गए दोनों भाई बहन की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर दुःख जताया. साथ ही पीड़ित परिवार से उनके आवास पर मिल पूरी घटना की जानकारी भी ली. मंत्री ने परिवार को न्याय के अलावा सरकार से मदद का भरोसा भी दिया. साथ ही अपने स्तर से भी खुद मदद करने की बात कही.

पीड़ित परिवार को न्याय देने की बात

मंत्री जीवेश मिश्र ने मीडिया से बात करते हुए मानवता को शर्मसार करने वाली घटना बताते हुए दुखद भी बताया. उन्होंने बताया कि खुद दरभंगा के जिलाधिकारी पीड़ित परिवार से मिलकर नियमानुसार मदद की बात कही है. साथ ही सरकार पूरे मामले पर नजर भी बनाये हुए है. पीड़ित परिवार के इलाज़ के अलावा जितनी भी मांग पीड़ित के तरफ से की गई है, सभी पर नियमानुसार मदद की जाएगी. घटना को अंजाम देने वालों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही कर पीड़ित परिवार को न्याय दिया जाएगा. उन्होंने बताया कि घटना में लापरवाही बरतने वाले पुलिस पदाधिकारियों के खिलाफ भी जांच कर कार्रवाई की जाएगी .

बिहार में 70 प्रतिशत मामले भूमि विवाद से जुड़े

मंत्री ने सफाई देते हुए कहा कि दूसरे राज्यों  की तुलना में बिहार में ऑर्गनाइज अपराध बेहद कम है. हालांकि उन्होंने यह जरूर माना कि थाने में जितने मुकदमे हैं उनमें से 70 प्रतिशत मामले भूमि विवाद से जुड़े हैं. सरकार इस दिशा में भी काम कर रही है और आनेवाले साल दो साल में इसपर भी लगाम लग जायेगा.

यह था मामला

बता दें कि दस फरवरी को दरभंगा के जीएम रोड स्थित एक विवादित जमीन को जबरन कब्जा करने के दौरान भूमाफिया ने पूरे परिवार को पेट्रोल छिड़क आग लगा दी थी. जिसमें परिवार के दो सदस्य की दर्दनाक मौत हो गई थी.

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.