✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

मांझी ने किया ट्विट, “मुश्किल घड़ी में पत्नी और बेटों ने छोड़ा लालू यादव का साथ”

BY -
Ranchi Bureau
Ranchi Bureau
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 8:43:59 PM

टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : चारा घोटाला मामले में लालू को एक बार फिर दोषी करार दिए जाने पर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के अध्यक्ष जीतन राम मांझी ने ट्विटर के माध्यम से प्रतिक्रिया दी है. मामले में अफसोस जताते हुए मांझी ने लालू यादव की पत्नी राबड़ी देवी और उनके दोनों बेटों को कटघरे में खड़ा कर दिया है.

" बिहार के लोगों के मुश्किल वक्त में लालू के बेटे यूं भी कहीं नहीं दिखते"

जीतन राम मांझी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा है कि सजा तो छोड़िए, अफसोस दूसरी बात का है. यह बड़े अफसोस की बात है कि लालू यादव के साथ उनके इस मुश्किल वक्त में न तो बेटे नजर आए और न वह पत्नी जिन्हें लालू ने मुख्यमंत्री तक बनाया. जीतनराम मांझी यहीं नहीं रूके, आगे कहा कि बिहार के लोगों के मुश्किल वक्त में लालू के बेटे यूं भी कहीं नहीं दिखते हैं. लेकिन अपने पिता के साथ उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए था. बेटों को इस मुश्किल घड़ी में रांची में होना चाहिए था.

 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.