☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • News Update
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. Trending

जहरीली शराब पीने से बक्सर में 6 लोगों की मौत ! पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी गांव में कर रहे कैंप

जहरीली शराब पीने से बक्सर में 6 लोगों की मौत !  पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी गांव में कर रहे कैंप

टीएनपी डेस्क(TNP DESK): बिहार में जहरीली शराब से मरने वालों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. बीते दिन बक्सर जिले के मुरार थाने के अमसारी गांव में 6 लोगों की संदेहास्पद मौत हो गई. वहीं दो लोग बीमार हैं. गांव वालों का आरोप है कि इन सबकी मौत जहरीली शराब पीने के कारण हुई है. बीमार लोगों का इलाज अस्पताल में चल रहा है. मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस के साथ ही डीएम अमन समीर भी घटनास्थल पर पहुंचे. उन्होंने बताया कि जहरीले पदार्थ के सेवन के कारण लोगों की मौत की बात सामने आ रही है. उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा. मामले की जांच हो रही है.

गांव में हुई थी पार्टी

बता दें कि बीती रात गांव में एक जगह पार्टी हुई थी, जहां पर कई गांववालों ने शराब पी थी. इसके बाद जैसे ही शराब पीकर लोग निकले लोगों की तबीयत खराब होनी शुरू हो गई. सबसे पहले आनंद सिंह की तबीयत खराब हुई. इससे उनकी मौत हो गई. आनंद सिंह के अलावा मीकू सिंह, शिवमोहन यादव, भुंगु सिंह, सीखू मुसहर की भी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. घटना के बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी अभी गांव में ही कैंप कर रहे हैं. मृतक के रिश्तेदारों ने बताया कि मौत जहरीली शराब पीने के कारण हुई है. ग्रामीणों का आरोप है कि शराबबंदी के बाद भी शराब कैसे मिल रही हैं, प्रशासन क्या कर रहा है.?

Published at:27 Jan 2022 12:42 PM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.