☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. Trending

बिहार: बेतिया नगर थाना के जामदार रिश्वत लेते गिरफ्तार, 1 लाख ले रहे थे घूस  

बिहार: बेतिया नगर थाना के जामदार रिश्वत लेते गिरफ्तार, 1 लाख ले रहे थे घूस  

बेतिया(BETTIAH)- पश्चिम चंपारण के बेतिया से एक बड़ी खबर सामने आई है. निगरानी विभाग की टीम ने एक लाख रिश्वत लेते हुए नगर थाना के एक जमादार को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. देर शाम को बेतिया नगर थाना में तैनात अताउल्लाह नट को निगरानी की टीम ने नगर थाना परिसर स्थित सरकारी आवास से ही गिरफ्तारी कर लिया.

जमीन विवाद का मामला

गिरफ्तार एएसआई ने केस में मदद करने के नाम पर दो लाख रुपये की मांग की थी और अपने सरकारी आवास में एक लाख रुपया ले रहे थे, तभी निगरानी की टीम ने उसे दबोच लिया. निगरानी डीएसपी एसके महुवार ने बताया की जमीनी विवाद में चर्च रोड़ निवासी पीटर इग्नेशिश से केस में मदद करने के एवज में रिश्वत की डिमांड की गई थी. जिसको लेकर पीड़ित ने इसकी शिकायत निगरानी में की. शिकायत का सत्यापन करने पर मामला सत्य पाया गया जिसके बाद निगरानी की टीम ने देर शाम धावा बोला और रिश्वतखोर जमादार को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया.

Published at:25 Jan 2022 10:53 AM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.