✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

बिहार में मास्क चेकिंग के नाम पर सीओ की दबंगई, वीडियो हुआ वायरल 

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 10, 2026, 6:03:42 PM

औरंगाबाद (AURANGABAD) के दाउदनगर के अंचल अधिकारी विजय कुमार का दादागिरी करता हुआ वीडियो वायरल हुआ है. हालांकि हम वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करते है. वीडियो में दाउदनगर के सीओ वहां के भखरुआं मोड़ पर मास्क चेकिंग अभियान चला रहे है. इसी बीच एक बाइकर गुजरता है, जो मास्क नहीं पहने हुए है. उसे सीओ साहब के इशारे पर रोका जाता है. रूकते ही उससे मास्क नहीं पहनने का कारण पूछे जान पर बाइकर जवाब देता है कि वह अकेले ही बिना मास्क के घूमने वालों में नहीं है. बहुत सारे लोग है, जो बिना मास्क के सड़कों पर घुमते है. इसे लेकर सीओ और बाइकर में जोरदार बहस हो गई.

बाइकर के साथ मारपीट

बाइकर का बहस करना रंगदार सीओ को नागवार गुजरा और उन्होंने बाइकर का कॉलर खींचकर उसे बाइक से उतारा और उसकी जमकर खबर ली. उसके बाद युवक को पकड़कर थाने ले गए. सूत्रों के अनुसार इस बीच बाइकर को सीओ के साथ मौजूद पुलिसकर्मियों ने जमकर पीटा. लेकिन पिटाई का वीडियो सामने नहीं आया है. चर्चा है कि दाउदनगर थाना में मामले को लेकर जमकर ओझैती हुई जिसके बाद बाइकर को थाना से छोड़ दिया गया. अब रंगदार सीओ का वीडियो वायरल है, जिसे लोग मजे लेकर देख रहे हैं.

 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.