✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

मॉल में खरीददारी के लिए जा रहे हैं तो हो जाइए सावधान !

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 19, 2026, 2:20:55 PM

बेगूसराय(BEGUSARAI)- बेगूसराय में एक मॉल में सामान खरीदने पहुंची महिला ग्राहक का काउंटर से 5 लाख रुपए से भरा बैग गायब हो गया. जिसके बाद ग्राहक ने गार्ड पर आरोप लगाकर मॉल में हंगामा किया. 

पुलिस कर रही मामले की जांच 

बता दें कि घटना नगर थाना क्षेत्र के कचहरी रोड स्थित सिटी कार्ट मॉल की है. बताया जाता है कि हांसपुर गांव निवासी हेमलता देवी अपने पुत्र के साथ शहर के बैंक ऑफ बड़ौदा से 5 लाख रूपया निकालकर सिटीकार्ट पहुंची थी. पीड़ित महिला का आरोप है कि वह मॉल के अंदर खड़ी थी लेकिन गार्ड ने जबरन बैग को काउंटर पर रखा कर कूपन दिया और कहा कि समान की निगरानी की जाती है. लेकिन दो-तीन मिनट के अंदर ही उसका रुपया से भरा बैग वहां से गायब हो गया. सूचना पर पहुंची नगर थाना पुलिस ने पूरे मामले की छानबीन की. सीसीटीवी में उसके बेटे के द्वारा बैग रखने की तस्वीर कैद है. कुछ मिनटों में ही पीला गमछा लिए दो युवक वहां पहुंचा और गार्ड से बात करके उलझा कर बैग लेकर फरार हो गया. इस संबंध में एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि नगर थाना पुलिस को आदेश दिया गया है कि आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के साथ-साथ मॉल के जांच करें. मॉल के गार्ड की भूमिका भी संदिग्ध लग रही है उससे भी पूछताछ की जा रही है. पीड़िता ने बताया कि उसकी बेटी की शादी 11 फरवरी को तय थी उसी को लेकर वे बैंक से रुपया निकाली थी फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.