✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

यूपी चुनाव से पहले भाजपा को बड़ा झटका, स्वामी प्रसाद मौर्य ने कैबिनेट से दिया इस्तीफा

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 10, 2026, 5:54:31 PM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK)- उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी को बड़ा झटका लगा है. कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने इस्तीफा दे दिया है. बताया जा रहा है कि वे बीजेपी छोड़कर समाजवादी पार्टी में शामिल हो रहे हैं.

राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा

बता दें कि स्वामी प्रसाद मौर्य ने राज्यपाल को इस्तीफा सौंप दिया है. उन्होंने अपने इस्तीफे में कहा है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  के मंत्रिमंडल में श्रम, सेवायोजन और समन्वय मंत्री के रूप में विपरीत परिस्थितियों और विचारधारा में रहकर भी बहुत ही मनोयोग के साथ उत्तरदायित्व का निर्वहन किया है किंतु दलितों, पिछड़ों, किसानों बेरोजगार नौजवानों एवं छोटे- लघु एवं मध्यम श्रेणी के व्यापारियों की घोर उपेक्षात्मक रवैये के कारण उत्तर प्रदेश के मंत्रिमंडल से मैं इस्तीफा देता हूं.''

इसके साथ ही स्वामी प्रसाद मौर्य के इस्तीफा देने के बाद सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उनके साथ तस्वीर शेयर की है. उन्होंने लिखा है कि सामाजिक न्याय और समता समानता की लड़ाई लड़ने वाले लोकप्रिय नेता स्वामी प्रसाद मौर्या और उनके साथ आने वाले अन्य सभी नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों का सपा में ससम्मान हार्दिक स्वागत और अभिनन्दन.

 

 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.