✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

प्रधानमंत्री सुरक्षा चूक मामले में पूर्व जजों की अगुवाई में होगी जांच, बाकी सभी जांच को रोकने का सुप्रीम कोर्ट ने दिया आदेश

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 7:28:26 PM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK): पंजाब में प्रधानमंत्री की सुरक्षा में हुई चूक को लेकर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई. सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने इस पूरे मामले की जांच के लिए एक स्वतंत्र कमेटी बनाने का आदेश दिया है. इस कमेटी की अध्यक्षता सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज करेंगे. इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने इस पूरे मामले में पंजाब सरकार और केंद्र सरकार द्वारा अपने-अपने स्तर से चल रही जांच को तुरंत रोकने का आदेश दिया है.

सीजेआई एनवी रमन्ना ने कहा कि हम सुप्रीम कोर्ट के रिटायर जज की अगुआई में एक कमेटी बनाएंगे. इसमें डीजीपी चंडीगढ़, आईजी एनआईए, हाईकोर्ट रजिस्ट्रार जनरल, एडीएल, डीजीपी पंजाब सिक्योरिटी को भी शामिल किया जाएगा ताकि जांच स्वतंत्र तरीके से हो.

प्रधानमंत्री की सुरक्षा में हुई थी चूक

बता दें कि 5 जनवरी को पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काफिले को बीच में ही रोक दिया गया था. पीएम के रास्ते में कुछ प्रदर्शनकारी आ गए थे जिसके कारण प्रधानमंत्री 15-20 तक बीच सड़क पर ही रुके रहे. इसे पीएम की सुरक्षा में बड़ी चूक बताई गई. इस पूरे मामले की जांच पंजाब सरकार और केन्द्रीय गृह मंत्रालय की अलग-अलग कमेटी कर रही है.

 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.