✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

खड़ी बस में अचानक लगी आग, एक ही हफ्ते में आगजनी की दूसरी घटना

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 16, 2026, 10:21:00 PM

पटना(PATNA): पटना के जक्कनपुर थाना क्षेत्र के पुराने बस स्टैंड में खड़े एक बस में देखते ही देखते आग लग गई. आग लगने के बाद बस धूं-धूं कर जलने लगी. बस पप्पू ट्रेवल्स की थी. इसे देख स्थानीय लोगों ने पप्पू ट्रैवल्स ओनर को कॉल किया है और घटना की जानकारी दी. सूचना मिलते ही दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया.

पिछले हफ्ते भी एक बस में लगी थी आग

दरअसल, पिछले हफ्ते भी पटना के जक्कनपुर थाना से महज चंद फर्लांग की दूरी पर मौजूद पुराने बस स्टैंड में खड़ी एक बस में अचानक से आग लग गई थी. इसके बाद रविवार की सुबह-सुबह एक बार फिर से इस घटना की पुनरावृत्ति हुई है. हालांकि, इस बार एक पुराने बस स्टैंड परिसर में खड़ी पप्पू ट्रैवल्स कि बस में आग लगी है. बताया जा रहा है कि तकनीकी कुछ खराबी के कारण कुछ दिनों से पप्पू ट्रैवल्स कि यह लग्जरी बस इस पुराने बस स्टैंड परिसर में लगी हुई थी. रविवार की सुबह अचानक आस-पास के लोगों ने सबसे पहले इस बात से धुआं निकलता देखा. जब तक आसपास के लोग कुछ समझ पाते तब तक देखते ही देखते बस से निकल रहा धुआं आग की लपटों में तब्दील हो गई.

असामाजिक तत्वों का लग रहा काम

घटनास्थल पर पहुंचे फायर ऑफिसर बताते हैं कि कुछ दिन पहले भी पटना के इस पुराने बस स्टैंड में खड़ी एक बस में आग लगी थी. कहीं ना कहीं बस स्टैंड के खाली होने के बाद इस बस स्टैंड में कुछ असामाजिक तत्व का जमावड़ा हो गया है. संभावना जताई जा रहे हैं कि इस घटना को भी कुछ असामाजिक तत्वों ने ही अंजाम दिया है. फिलहाल, बस में लगी आग पर काबू पाने के लिए कुल 4 दमकल की गाड़ी मौके पर मौजूद थी. बिना किसी जानमाल के नुकसान के बस में लगी आग को बुझा दिया गया है.

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.